
तीन बार भोजन भजन एक बार
राम तेरी माला जपी ना एक बार
हो तीन बार भोजन भजन एक बार
पहली बार माला जपने बैठी
आ गयी पड़ोसन करन लगी बात
धर गयी माला फेकन लागे हाथ
दूजी बार माला जपने बैठी
आ गयी बहुअड़ पटक दियो लाल
धर दियो माला खिलाओ मेरो लाल
तीजी बार माला जपने बैठी
आ गयी बेटी जमाई लेके साथ
धर गयी माला बिछाने लगी खाट
चौथी बार माला जपने बैठी
आ गए सैयां परोसन लगी थाल
धर गयी माला करन लगी बात
पाँचवी बार माला जपने बैठी
आ गए दूत पकड़ लियो हाथ
धर देवो माला चलो मेरे साथ
राम लला
श्री राम लला
अवध में लौटे है श्री राम
सबसे सुंदर नाम जय श्री राम
वो श्री राम हैं
हम सब हैं श्री राम प्रभु के
राम के थे राम के हैं हम राम के रहेंगे
राम पधारे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

