
राम बने है दूल्हा,
सीता जी दुल्हनिया,
आज होगा रे लगन,
सीता जी का राम संग,
बड़ी शुभ है घड़ी, शुभ है घड़ी,
सब हर्षाये,
सभी देते हैं बधाइयां,
कैसी जोड़ी है सजी,
सीता संग राम की,
आये देव सभी, देव सभी,
राम बनेंगे आज सिया वर,
जानकी राम प्रिया हो,
मंदिर मंदिर घर घर छाई,
चारो तरफ खुशियां हो,
जनक दुलारी ने रघुवर का,
आज किया है वरन हो,
राम ओढ़ाने आये,
सीता को चुनरिया,
धर्म निभाना है राजा को,
आज तो एक पिता का,
करना है कन्यादान जनक को,
आज तो अपनी सुता का,
जनक भरे हैं नैन में आंसू,
दिल मे बड़ी ये दुआ हो,
तुमको लगे ना लाडो,
किसी की नज़रिया,
अवधपुरी के सब नर नारी,
आज भरे हैं उमंग से,
दशरथ हर्षित हर्षित हैं सब,
माताएं इस संग से,
रघुनंदन ने पूरा किया है,
आज तो सबका स्वपन हो,
राम ब्याह के लाये,
सीता को नगरिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


