
आए सवाली तेरे द्वार,
उनकी ना होती कभी हार,
भक्तों की सुनलो पुकार,
सोणा दरबार तेरा सोणा दरबार,
लखदातार तेरा सोणा दरबार,
दुनिया के आगे,
बहुत बार रोया,
पापों की गठरी को,
अब तक है ढोया,
थाम लो अब मेरा हाथ,
किरपा की करो बरसात,
लखदातार तेरा सोना दरबार,
श्याम प्रभु का देखा,
अद्भुत नज़ारा,
गिद्ध अजामील,
गज को है तारा,
मुझको भी तारो दीनानाथ,
मेरी भी रखलो बात,
सारा जगत है,
तेरा दीवाना,
चरणों में मुझको भी,
दे दो ठिकाना,
नैय्या है मेरी मजधार,
बनके खिवैया करो पार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



