
लहर लहर लहराए रही मैया की चुनरिया रे,
मैया की चुनरिया रे मैया की चुनरिया,
माई के भवन की ऊँची नीची घाटियां,
ऊँची नीची घाटियां रे ऊँची नीची घाटियां,
चढ़त चढ़त मैया राह में तेरी दुखे कमरिया रे,
तेरे दरस को भीड़ लगी है,
भीड़ लगी है मैया भीड़ लगी है,
तरस रहे हैं दर्शन को तेरे एक ही नजरिया रे,
चन्दन पलना माई झूलत है,
माई झूलत है देखो माई झूलत है,
रिमझिम रिमझिम बूंदो की बरसे कारी बदरिया रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
