
आपके श्री चरणों में
आपके श्री चरणों में, उमर कट जाए सारी,
जिधर भी देखु दीखे, युगल छवि श्याम तुम्हारी,
श्याम तुम स्वामी मेरे, स्वामिनी राधे रानी,
युगल चरणों को निहारत, कटे मेरी जिंदगानी,
मैं तो बस चाकर तेरा, चाकरी लागे प्यारी,
पाँव में बांध घुघरू, हाथ करताल लिया है,
नयन में छवि बसाके, तुम्हे ही याद किया है,
नाचू कीर्तन में तेरे, नाचे ज्यू मीरा प्यारी,
बताओ कबहु मिलोगे, हम से ऐ गिरवरधारी,
हम तेरे दरश दीवाने, दरश दे दो गिरधारी,
बिता देंगे हम जीवन, लेके एक आस तिहारी,
दूर अब तुमसे रहना, नहीं मंजूर है हमको,
पास तुम्हे आना पड़ेगा, सुनो ऐ प्यारे तुमको,
“नन्दू” दिलदार दिलो पर, लगी बस छाप तुम्हारी,
आपके श्री चरणों में, उमर कट जाये सारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



