
लागी रे लगन ओ मां एक तेरे नाम की
एक तेरे नाम की माँ एक तेरे नाम की
लागी रे लगन ओ मां
भव सागर में भटकी भटकी थकी सी वो आत्मा
ज्ञान का दीप जला दो मिले परमात्मा
पाई रे शरण तेरी किरपा श्री राम की
गीत तेरा गाये बिना भगती नही जागती
दिल में वसाए बिना शक्ति नही जागती
भगवती कहू के अम्बा जुदाई है नाम की
मन का सारा मेल धो कर निर्मल मन कीजिये
निर्मल बना कर मन को सध भुधि दीजिये
अब न सताए हे माँ चिंता धन धाम की
ले चल हमे तू हे माँ याहा तेरा वास हो
सब कुछ दिखाई दे माँ इतना परकाश हो
अंतिम अभिलाषा है माँ पूर्ण विराम की
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

