
वारे न्यारे हो गये
के दुःख दूर सारे हो गए,
कन्हैया हम तुम्हारे हो गए,
थामी जबसे कलाई तूने श्याम,
मेरे तो वारे न्यारे हो गए......
तूफ़ा का भी ना मुझे डर है,
डूबने की भी ना बाबा,
मुझको फिकर है,
नैया जबसे चलाई तूने श्याम,
कहने में ना अब तो,
मुझको शर्म है,
श्याम खाटू वाला,
मेरा हमदम है,
साथी जबसे, साथी जबसे,
जब से बना तू मेरा श्याम,
एहसान लाखों हैं,
एक और कर दे,
मोहित के सर पे बाबा,
हाथ अपना रख दे,
हुई जबसे महर तेरी श्याम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

