
शंभू रे ओ शंभू रे,
तेरा भेद ना जाना ।
वेदों की महिमा शंभू जाने,
वेदों की महिमा शम्भू जाने ।
शम्भू की महिमा वेद भी न जाने ।।
लंका मे लंकेश बिठाया ।
खुद बैठा तू जोगी बनके ।।
सबको तूने राजा बनाया,
खुद बैठा तू साधु बनके ।।
साधु रे ओ साधु रे,
वेदों की महिमा साधु जाने,
साधु की महिमा वेद भी ना जाने ।।
देव असुर को अमृत देकर ।
खुद पीवे तू विष का प्याला ।।
तुझ जैसा ना कोई भयंकर,
न कोई है भोला भला ।।
भोले रे ओ भोले रे,
तेरा वेद ना जाना ।
भोले की महिमा भोला जाने,
भोले की महिमा जाने ना कोई ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


