
शिव को मना लो,
शिव दर्शन पा लो,
चलो शिव गुण गालो चलके,
करते मेहरबानियां,
भोले शंकर मंदिर के अंदर,
बैठे पीवे भंग प्यालियाँ,
तर्ज – अपनी प्रेम कहानियां।
मेरा बम भोला,
उसका जोगी का चोला,
है वो सबका ही मौला,
बड़ा ही मन का है भोला,
रंगीला,
कान में कुण्डल,
हाथ कमंडल,
शिव की है सब निशानियां।
वो गंगा धारी,
वो भस्मी धारी,
वो है सबका त्रिपुरारी,
उसकी लीला है न्यारी,
सुखकारी,
सुख बरसावे,
दुःख हर जावे,
देता सबको वरदानिया।
जो उनको ध्यावे,
वो उनको पावे,
उनकी महिमा जो गावे,
भव सागर से तर जावे,
सुख पावे,
भोले वरदानी,
शिव औघड़ दानी,
उनकी ज्योत है नुरानिया।
गंगा जल भरकर,
नाम शिव जी का लेकर,
उनके मंदिर पर चलकर,
करेंगे पूजा हम मिलकर,
निरंतर,
ध्यान लगाकर,
दर्शन पाकर,
गावे शिव की कहानिया।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


