
{ मधुप जी का विश्व प्रसिद्ध भजन }
श्याम चंदा ते श्यामा चकोरी
श्याम चंदा ते श्यामा चकोरी | बड़ी सुंदर है दोनों की जोरी
मोर मुकुट पीताम्बर धरैया | मुरलीधर है यह कृष्ण कन्हैया
नीलाम्बर धर है भानूं किशोरी -बड़ी सुन्दर है ...
श्याम रसिया है श्यामा रसीली | कृष्ण छलिया,राधा है शर्मीली
कृष्ण काला अरु राधा है गोरी -बड़ी सुन्दर है ...
गिरधर गोपाल गोकुल का राज | ब्रज की सरकार है रानी राधा
प्राण जीवन ,परमधन तजौरी - बड़ी सुन्दर है ...
दोनों ही रूप रस की वो धारा | जिस में डूबा है संसार सारा
नंद नंदन यह भानूं किशोरी - बड़ी सुन्दर है ...
दोनों में प्रेम है इतना ज्यादा | राधा मोहन , मोहन है राधा
कृष्ण मन का ,राधा भोरी-बड़ी सुन्दर है ...
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



