
श्याम तेरे चरणों से ये लागी छूटे ना
Shyaam Tere Charanon Se Ye Laagi Chuute Na lyrics
श्याम तेरे चरणों से ये लागी छूटे ना,
छूटे बेशक दुनिया सारी द्वार ये छुटे न
जब से देखि संवारी सूरत और न फिर कुछ भाया
मोह माया के तोड़ के बंधन द्वार तेरे मैं आया
बाँध लिया जो बंधन प्यारे बंधन टूटे ना
पाप की गठरी लेकर गिरधर तेरी शरन में आया
करदो एसी रेहमत बाबा पावन हो ये काया
रंग चड़े भगती का ऐसा रंग ये छुटे न
अब तो जीवन भर एह मोहन नाम तेरा ही ध्याऊ
सोंप दिया ये तन मन तुमको तुम से दूर न जाऊ
प्रीत लगी जो तुम संग प्यारे प्रीत ये छुटे न
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


