
श्याम प्रभु का दर्शन कर लो,
अपना सफल तुम जीवन कर लो,
साँझ सवेरे श्याम नाम का,
सुमरण कर लो,
तर्ज – झिलमिल सितारों का।
श्रद्धा भाव से जो मेरे,
श्याम को रिझाते है,
पाते उनसे मुँह माँगा वर,
हार के जो आते है,
जय श्री श्याम का उच्चारण करलो,
शीश दान देके इसने,
धर्म को बचाया था,
मोर्वी के लाल ने तब,
श्याम नाम पाया था,
भक्ति उन्हें अब अर्पण करलो,
‘रूबी रिधम’ को भरोसा,
तुम पे बाबा है भारी,
जाने सारी घट घट की,
ये ऐसा लखदातारी,
हारे के सहारे का वंदन करलो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




