
श्रीनाथ बनके दीनानाथ बनके चले आना प्रभुजी चले आना
श्रीनाथ बनके दीनानाथ बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना।।
तर्ज – कभी राम बनके कभी।
तुम बालकृष्ण रूप में आना,
वैष्णव को दर्श दिखाना,
गोवर्धन नाथ बनके,
गिरिवर हाथ धरके,
तुम वृन्दावन में आना,
संग राधाजी को लाना,
व्रजनाथ बनके राधाकांत बनके,
तुम गोकुल मथुरा में आना,
बाललीला अपनी दिखाना,
गोकुलनाथ बनके यदुनाथ बनके,
मेरे मनमंदिर में आना,
श्रद्धा का दीप जलाना,
सारे दोष हरले मुझे अपना करले,
गायक – नितिन देवका।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
