
सहारा क्या कोई देगा, सहारा श्याम देता है
सहारा क्या कोई देगा, सहारा श्याम देता है,और तो देके ले लेते, श्याम वापिस ना लेता है ।। टेर।।
तर्ज – न झटको जुल्फों से पानी ।
मदद करता है ये ऐसी, कोई ना जानने पाये,ये देता चारों हाथों से, कोई भी देख ना पाये,हर कोई देके दुनियां में, दिखावा उसका करता है ।।
१ ।।
दिया जिन-२ को भी भगवन, हर लिये कष्ट ही सारे,किये खुशहाल उन सबको, कमी कुछ ना रही उनके,मांगना फिर ना पड़ता है, जो है वो बढ़ता रहता है ।।
२ ।।
निराला खेल है इसका, अनोखी है बड़ी शक्ति,तूं करले बैठकर दिल से, दयालु श्याम की भक्ति,पदारथ चार पायेगा, यही सद्ग्रंथ कहते हैं ।।
३ ।।
भजन जो भाव से करता, मगन दिन रात रहता वो,श्याम के साथ में बेसक, बैठकर बात करता वो,दास ‘सांवर’ सदा से ही यही जन-जन से कहता है ।।
४ ।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



