
सांवरिया मुझको देना बस इतना वरदान
अंत समय मेरी जुबां से निकले तेरा नाम
जय जय श्याम,जय जय श्याम,
खो जाऊं जब पंच-तत्व में,हो वृन्दावन धाम
बिन मांगे सब कुछ देकर दया दिखाई है कान्हा
पल पल साथ मेरा देकर लाज बचाई है कान्हा
एक नहीं लाखो मुझपर है तेरा एहसान
नाम तुम्हारा ले लेकर हुआ मुझे एहसास यही
खुश रहता है भगत तेरा,रहता कभी उदास नहीं
नाम तुम्हारा कर देता हर मुश्किल आसान
जिस दिन निकले प्राण मेरा,सामने हो तस्वीर तेरी
मुख पर तेरा नाम हो,लिख ऐसी तक़दीर मेरी
बनवारी इस सेवक का कर इतना सा काम
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
