
राधे रानी श्याम से मिला दे हमको,
सांवरे का दरस करा दे हमको...
कोई कहता गोकुल वाला कोई कहता मथुरा वाला,
कौन गांव का ग्वाला रे बता दे हमको,
कोई कहता यशोदा लाला कोई कहता देवकी लाला,
किसका तू है लाला रे बता दे हमको,
कोई कहता गैया वाला कोई कहता बछड़ा वाला,
ये कैसा जादू डाला रे बता दे हमको,
कोई कहता माखन खाता कोई कहता मिश्री खाता,
किसके चावल खाए रे बता दे हमको,
सांवरे का दर्शन करा दे हमको.....
कोई कहता बंसी वाला कोई कहता मुरली वाला,
कैसा चक्र चलाया रे बता दे हमको,
कोई कहता राधा वाला कोई कहता रुक्मण वाला,
किसका तू भरतार रे बता दे हमको,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

