Skip to content

सिद्धि के तुम ही तो हो दाता

Siddhi Ke Tum Hi To Ho Daata lyrics

20
॥ श्री ॥

सिद्धि के तुम ही तो हो दाता,

हमारे गणपति देवा,

भंवर से लें चल मेरी नैया,

किनारे गणपति देवा,

रोम रोम में तुम हो स्वामी तुमसे अलग तो नहीं हूँ,

तुमसे अलग तो नहीं हूँ,

हो मैं तुम्हारे चरणों की दासी तुम हो जहाँ मैं वहीँ हूँ,

तुम हो जहाँ मैं वहीँ हूँ,

कर दो कृपा ये मुझ पर,

दर्शन मुझे दो आकर,

तुम मुझको अपना लो हे स्वामी,

भंवर से लें चल मेरी नैया हमारे गणपति देवा,

बिरहा के दुखड़ों ने घेरा अब तो इशारा मुझे दो,

अब तो इशारा मुझे दो,

हो कह ना पाऊं ब्याकुल मन की बात अपना सहारा मुझे दो,

अपना सहारा मुझे दो,

कब से भटकती हूँ मैं,

मेरी डगर तो दिखा दो,

ना जाने कब से ये मेरा दिल,

ना जाने कब से ये मेरा दिल पुकारे गणपति देवा,

पुकारे गणपति देवा,

गिर पडूँ जो चलते चलते मैं तुम थाम लेना दामन,

तुम थाम लेना दामन,

हो सच यही है तुमसा दुनिया में दूजा नहीं कोई पावन,

दूजा नही कोई पावन,

जीवन में उलझ गयी जो,

गुथ्थी को तुम सुलझाना,

है किस में शक्ति जो बिगड़ी को,

है किस में शक्ति जो बिगड़ी को सँवारे गणपति देवा,

सँवारे गणपति देवा,

हो जाये उज्जवल ये जीवन अपने ही रंग में जो रंग दो,

अपने ही रंग में जो रंग दो,

हो जुड़ जाये तुमसे मेरा मन मुझको तो अपना कर दो,

मुझको तो अपना कर दो,

और कुछ ना माँगू तुमसे,

विनती को तुम स्वीकारो,

ये मेरी डोरी है हाथों में,

ये मेरी डोरी है हाथों में तुम्हारे गणपति देवा,

तुम्हारे गणपति देवा,

भंवर से लें चल मेरी नैया किनारे गणपति देवा,

॥ जय हो ॥

हिंदी · Read on Bhajan Baan

Share this bhajan with your family

Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

Sponsored
Devotional partner
Advertisement

About this bhajan

Meaning, tradition and how to sing it

सिद्धि के तुम ही तो हो दाता is a bhajan dedicated to Ganesh Ji, sung in homes, temples, and community sabhas across India.

The bhajan opens with the line "Siddhi ke tum hii to ho daataa,", a verse devotees often recite while lighting the evening lamp or gathering for kirtan.

On this page you can read the complete lyrics in Hindi (Devanagari), Hinglish (Roman transliteration), English translation. Use the language toggle above to switch scripts, adjust the font size for comfortable reading, and save the bhajan to revisit during your next sabha or solo practice.

If you enjoy this composition, explore more bhajan bhajans below. Each one is curated to help you build a devotional reading list that suits your tradition, mood, and occasion.

More bhajans you may like

See all