
सुहागन हूँ सुहागन को ना कुछ चाहिए
सुहागन हूँ,
सुहागन को ना कुछ चाहिए,
पति की माँ लम्बी उम्र चाहिए,
पति की माँ लम्बी उमर चाहिये।
कोई माँगे सोना,
कोई चाँदी माँ,
कोई माँगे हीरा,
कोई मोती माँ,
ना सोना ना चांदी,
ना हीरा चाहिए माँ,
मांग का सिन्दूर अमर चाहिए,
कोई माँगे बंगला,
कोई गाड़ी माँ,
कोई मांगे दौलत,
कोई शोहरत माँ,
ना बंगला ना गाड़ी,
ना कुछ चाहिए,
जीवन का साथी अमर चाहिए,
कोई मांगे महल,
दो महल ओ माँ,
कोई मांगे आभूषण,
गहना ओ माँ,
ना महल ना दुमहला,
कोई मांगे बेटा,
कोई बेटी माँ,
कोई मांगे रूपया,
कोई पैसा माँ,
ना रूपया ना पैसा,
ना कुछ चाहिए माँ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




