
हनुमान को खुश करना
सिंदूर चढ़ाने से हर काम होता है ।
हनुमान को खुश करना आसान होता है ।।
करले भजन दिल से हनुमान प्यारे का,
जिस को भरोसा है अंजनी दुलारे का,
वहा आनंद है यहाँ इनका गुणगान होता है,
हनुमान के जैसा कोई देव न दूजा,
सबसे बड़ी जग में हनुमान की पूजा,
वो घर मंदिर जहा इनका सामान होता है,
श्री राम के आगे पूरा जोर है इनका ,
बनवारी दुनिया में अब शोर है इनका,
जो मुख मोड़े हनुमंत से परेशान होता है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

