
जय भवानी बोल तू,
जय भवानी बोल,
कुछ ना लगेगा मोल रे,
कुछ ना लगेगा मोल,
तू बोल रे जय माता की,
तू भूल के ना डोल जय माँ बोल,
सपनो को करने साकार जाना है,
हमने माता वैष्णो के द्वार जाना है,
मांगने को सुख का भंडार जाना है,
मैया पुकार जब हमरी सुनेगी,
हो मैया पुकार जब हमरी सुनेगी,
जागेगी तक़दीर, बिगड़ी बनेगी,
कुटिया को वो महल करे,
सौ जन्मो के कष्ट हरे,
साथ लेके सारा परिवार जाना है,
आ… शेरों वाली की सौ बार जय,
ज्योतावाली की सौ बार जय।
हो हर बात दिल की माँ से कहेंगे,
हा हा कहेंगे चुप ना रहेंगे,
यही है, यही है इस मेरे मन की लगन लगन लगन,
देखने को उसके चमत्कार जाना है,
ये सोना, ये चांदी, ये हीरे, ये मोती,
ओ मैया बिना मैया बिना,
सब कुछ है नाम का,
नाम का नाम का,
ये मेरा जीवन जीवन जीवन,
मैया के बिना किस काम का,
किस काम का,
दर्श बिना तड़पे है ये बिरहँ,
बिरहँ बिरहँ बिरहँ,
करवाने अपना उद्धार जाना है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


