
हर पल बाबा याद तुम्हारी आती है,
याद तुम्हारी खाटू धाम बुलाती है,
हम तो हैं बस विनती करने वाले,
अब तो रहा जाए ना,
ओ लीले घोड़े वाले,
हमें खाटू धाम बुला ले,
तर्ज – हारे हारे हारे।
अखियाँ तुम्हे देखन को तरसे,
याद तुम्हारी में टिप टिप ये बरसे,
मन भर रहा है अपना फिकर से,
आये तो आएं हम किस डगर से,
तुम्ही दिखा दो हमें रास्ते,
हम तो हैं अब सपने ये बुनते,
देखे हमें कब अपनों में चुनते,
इतना यकीन इतना है भरोसा,
हारे हुओ की जल्दी हो सुनते,
अब तो बुला लो हमें सांवरे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


