
हम श्याम दीवाने हैं
हम श्याम दीवाने हैं यह शान से कहते हैं,
दिन रात सांवरे की मस्ती में ही रहते हैं ,
मिल जाए कोई प्रेमी ना हेलो ना हाय,
बाबा का नाम लेकर,
बाबा का नाम लेकर जय श्याम जी कहते हैं,
जब संग सांवरा है किस बात की चिंता है,
खुशियां और गम सारे,
खुशियां और गम सारे हंसते हुए सहते हैं ,
कोई पूछे पता हमसे क्या ठोर ठिकाना है ,
हम अपने सांवरे के ,
हम अपने सांवरे के चरणों में ही रहते हैं ,
मेरी जीवन नैया का है श्याम खिवैया तू ,
जब डूबे सब दुनिया ,
जब डूबे सब दुनिया हम शान से बहते हैं,
क्या लेना है दुनिया से सब शोर शराबा है ,
" मीतू " के भजनों में,
" मीतू " के भजनों में हम खोए रहते हैं,
भजन के लेखक एवं गायक : अमित कालरा " मीतू "
( गुरूग्राम - हरियाणा)
आप सभी को .. !! जय श्री श्याम जी !!
भजन प्रेषक : प्रदीप सिंघल ( जीन्द वाले )
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




