
हेलो हाए छोड़के जय माता दी बोल,
जय माता की बोल कोई लागे नही मोल,
जय माता की बोलने से किस्मत जगे,
मन होवे साफ ध्यान माँ का लगे,
भीतर की प्यारे किवाड़िया तू खोल,
जय माता की बोलिये उठाओ जब फोन,
इसकी बराबरी करेगा शब्द कौन,
इसमें ना करने पड़े गी नापतोल,
मईया का जयकारा मिश्री की डली,
सुन के जयकारा मईया आती चली,
वाणी में अपने तू प्यारे मिश्री तू घोल,
जयकारा वो बोल गूँजे धरती आकाश,
जयकारे से होवे माँ के हृदय में वास,
आसन से अपने तू भूलन ना डोल,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


