
हे गणपति तेरी आरती गाऊ,
आरती गाऊं देवा आपको रिझाऊ,
तर्ज – बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं।
शिव गौरी के प्यारे लाडले,
सर्व काज में लाज राख ले,
लम्बोदर देवा शिश नवाऊ,
कनक सिंहासन देवा आप विराजे,
रिद्धि सिद्धी संग शोभा पावे,
लम्बोदर देवा दुब चढ़ाऊ,
एकदंत और विघ्नविनाशक,
कुमकुम चंदन शुभफल दायक,
अन्न धन विद्या शुभ मति पाऊ,
मूषक वाहन फरसा हाथ में,
प्रथम पूज्य और मोदक कर में,
देख मधुर छवी वारी वारी जाऊ,
दास अनाथ के नाथ आप हो,
सुख दुःख जीवन देवा साथ आप हो,
इन चरणों में मैं शीश झुकाऊ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





