
हे गणपति शिव नंदन जरा मुझपे उपकार करो
पुजू मै प्रथम तुमको मेरी पूजा स्वीकार करो
हे गणपति शिव नंदन........
तुम हो सहायक सबके गजानन तुम ही सिरजनहार
समय बुरा ना उस पर आये ध्याये जो बारम्बार
निस दिन मै करू वंदन दुखो का सर से भार हरो
खुशिया उस घर मंगल गाये वास तेरा हो जहाँ
दुःख की परछाई नहीं आये बरसे जहाँ महिमा
मुझपर भी दया करो सुखी मेरा संसार करो
ज्योतिमई है छवि तुम्हारी नाश करे अंधकार
विश्व क पालक तुम गणनायक खुशियों के तुम सार
सबका हित करते हो प्रभु मेरा उद्धार करो
तुम आनंद हो परमानन्द हो सभी सुखो का सार
विघ्न विनाशक गानों के शासक पूजे तुम्हे संसार
करते विनती तुमसे हमारा भी अब ध्यान धरो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



