
हे मात जगत जननी मेरा ध्यान सदा रखना,
सिंदूर सुहाग का है माँ उसको अमर रखना,
टीके पे नजर रखना, नथनी पे नजर रखना,
बिंदिया जो सुहाग की है माँ उसको अमर रखना,
कंगन पे नजर रखना, चूड़ी पे नजर रखना,
मेहँदी जो सुहाग की है माँ उसको अमर रखना,
पायल पे नजर रखना बिछुये पे नजर रखना,
महावर जो सुहाग का है माँ उसको अमर रखना,
बेटे पे नजर रखना बेटी पे नजर रखना,
घर का जो स्वामी है माँ उसको अमर रखना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

