
तेरा ही सहारा हमें तेरा ही सहारा,
पहाड़ी वाली माता हमें तेरा ही सहारा ।
कौन जगत में ऐसा जिसे तूने ना उबारा,
ओ कुलदेवी धणियाणी हमें तेरा ही सहारा ।
फंस कर बीच भंवर में मैंने आप को पुकारा,
ओ नेकीपुर वाली हमें तेरा ही सहारा ।
हम सेवक हैं पहाड़ी माँ के , भाग्य है हमारा,
ओ जगदम्बे भवानी हमें तेरा ही सहारा ।
तेजस हर संकट में देती मईया ही सहारा,
पहाड़ी वाली मईया हमें तेरा ही सहारा ।
हे कुलदेवी धणियाणी हमें तेरा ही सहारा ।
भजन गायक - सौरभ मधुकर
संपर्क - 9831258090
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



