
हो के लीले पे सवार,
करने भक्तों का उद्धार,
खाटू नगरी से आएगा,
श्याम सरकार,
तर्ज – लेके पहला पहला प्यार।
हाथो में सोहे उसके,
मोर छड़ी प्यारी,
चल पड़ा है खाटू से,
तीन बाण धारी,
भर देगा सबका भंडार,
भक्तों हो जाओ तैयार,
हर कीर्तन में आते सांवरिया,
हर भक्तों की लेते खबरिया,
कलयुग का है ये अवतार,
नैया सबकी करते पार,
जहाँ जहाँ ज्योत मेरे,
सांवरे की जलती,
बाबा की किरपा,
वहां पे बरसती,
श्याम गावो मंगलाचार,
करलो करलो जय जयकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

