
Maiya Hame Bha Gayo Tero Bajrangi
मैया हमें भाय गये तेरो बजरंगी
तेरो बजरंगी री बड़ो सत्संगी
बनके मदारी शंकर जी आये
शंकर जी आये शंकर जी आये
ठुमके लगा गये तेरा बजरंगी
सीता की खोज हम जो लगे थे
हम जो लगे थे हम जो लगे थे
काम बड़ा आ गये तेरा बजरंगी
मुदरी दे के लंका में भेजा
लंका में भेजा मैया लंका में भेजा
लंका जला गये तेरो बजरंगी
बूटी संजीवन ये लेने को भेजा
लेने को भेजा री पर्वत पे भेजा
अरी जिंदगी बचाय गये तेरो बजरंगी
सीता ने एक दिन भोजन कराया
भोजन कराया मैया भोजन कराया
भोला बन खा गये तेरो बजरंगी
कमल खिला गये तेरा बजरंगी
मैया हमें भाय तेरी बजरंगी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

