
मानो तो मैं गंगा माँ हूँ
ना मानो तो बहता पानी
जो स्वर्ग ने दी धरती को
मैं हूँ प्यार की वही निशानी
युग युग से मैं बहती आई
नील गगन के नीचे
सदियों से ये मेरी धारा
प्यार की धरती सींचे
मेरी लहर लहर पे लिखी है
इस देश की अमर कहानी
हरी ॐ हरी ॐ ।।
कोई वजब करे मेरे जल से
कोई मूरत को नहलाए
कही मोची चमड़े धोए
कही पंडित प्यास बुझाए
ये जात धरम के झगड़े ओ
ये जात धरम के झगड़े
इंसान की है नादानी
हर हर गंगे हर हर गंगे ।।
हर हर गंगे ।।
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



