
माता है गौरा पिता है महेश,
जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश ।।
तेज तुम्हारा चमचम चमके ,
हे गनराजा चमचम चमके ।
जैसे गगन में चमके दिनेश ,
हे सुख दायक विघ्न हरैया ,
हे गणनायक विघ्न हरैया ।
मोरे भी स्वामी काटो कलेश ,
पाप भार से पृथ्वी उबारो ,
हे लम्बोदर पृथ्वी उबारो ।
अर्जी लगा रहे तुमसे ये शेष,
माता है गौरा पिता है गणेश ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




