
भोले नाथ ने पुकारा,
चल चल मेरे यारा।।
तर्ज – तेरे लख दा हुलारा
भोले बाबा ने पुकारा,
देख सावन का नजारा,
जहाँ गंगा का किनारा,
बोल बम —-
पहले गंगा में नहाओ,
फिर कांवड़ सजाओ,
हर हर बम बम बोलो,
और कांवड़ उठाओ,
बोल बम बम का तू नारा,
भोले को जो लगे प्यारा,
लेता शिव का जो सहारा,
वो तो कभी नहीं हारा,
महादेव है निराले,
आशुतोष भोले भाले,
लोटा जल का चढ़ाके,
उन्हें कोई भी रिझाले,
काम भक्तो के सवारा,
भर देता है भंडारा,
बोल शिव का जयकारा,
तेरा चमकेगा सितारा,
पैदल चलते है जाना,
भेष भगवा बनाना,
चलके देवघर नगरीया,
भोले बाबा को नहलाना,
कष्ट मिट जाएगा सारा,
शिव नाम जो उचारा,
विश्वास है हमारा,
‘लख्खा’ तूने क्या विचारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

