
Meri Pahchan Khatuwala Shyam Lyrics in Hindi and English. मेरी पहचान मेरा खाटूवाला श्याम |
मेरी तो बस पहचान है,
मेरा खाटूवाला श्याम,
जब नज़र पड़ी मेरे श्याम की,
दुनिया में हो गया नाम,
भगवान श्री नारायण के बहुत ही मधुर भजन: लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा
पहली बार मैं श्याम प्रभु के,
जगराते में आया था,
हारे का ये बने सहारा,
सब भक्तों ने बताया था,
उस दिन से ही मेरे श्याम प्रभु का,
मन में बस गया नाम,
थोड़े दिनों के बाद में मेला,
खाटू श्याम का आया था,
काँधे पे मैं ले निशान,
खाटू नगरी में आया था,
शीश झुकाया बाबा पे,
मेरे बिगड़े बन गए काम,
भगवान श्री नारायण के बहुत ही मधुर भजन: अब सौंप दिया इस जीवन का
जीवन है खुशियों से भरा,
जीने का मज़ा अब आया है,
पल पल तेरा शुक्र करूँ,
मेरे श्याम प्रभु तेरी माया है,
श्याम जगत में पास्सी,
केसरी का होता सम्मान,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



