
तीन बार भोजन भजन एक बार
राम तेरी माला जपी ना एक बार
पहली बार माला जपने बैठी
आ गई पड़ोसन करण लगी बात
धर देइ माला फेंकन लगी हाथ
दूजी बार माला जपने बैठी
आ गई बहुअड़ पटक दियो लाल
धर देओ माला खिलाओ मेरो लाल
तीजी बार माला जपने बैठी
आ गई बेटी जमाई लेके साथ
धर देई माला बिछाने लगी खाट
चौथी बार माला जपने बैठी
आ गए सैयां परोसन लगी थाल
धार देई माला करण लगी बात
पांचवी बार माला जपने बैठी
आ गए दूत पकड़ लियो हाथ
धर दयो माला चलो मेरे साथ…
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

