
अपनी तो पतंग उड़ गई रे,
जब से तेरा दर्श मिला,
दिल ये मेरा खिला खिला,
मेरी तुम से डोर जुड़ गई है,
अपनी तो पतंग उड़ गई है।।
फासले मिटा दो आज सारे,
हो गए जी आप तो हमारे,
मन का पंछी डोल रहा,
संग मेरे बोल रहा,
मेरी डोर तुमसे जुड़ गई रे,
तुम हो जान तुम हो जिंदगानी,
क्या है तेरे बिन मेरी कहानी,
मैंने तुमको जान लिया,
अपना तुमको मान लिया,
चरणों का बनकर पुजारी,
बीते उमरिया ये सारी,
नाम तेरा जब से लिया,
जाम तेरा जब से पिया,
आंखों में हो तेरा ही नजारा,
चारों तरफ दिखे श्याम प्यारा,
मुरली की तान सुनू,
मधुर मधुर गान सुनू,
स्वर – चित्र विचित्र जी महाराज।
प्रेषक – माही गगनेजा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
