
आजा रे ओ मेरे गिरधर आजा
आजा रे, ओ,
आजा मेरे गिरधर आजा,
मेरे गिरधर आजा,
आकर प्रीत निभा जा,
आकर प्रीत निभा जा रे,
ओ बाबा, बाबा, बाबा.....
दिल में मेरे, एक भरोसा,
आस ये साँची लागे रै,
कस्तूरी तू मन मृग मेरा,
तेरे पीछे भागे,
आजा रे मेरे बाबा आजा,
साँची राह बता जा रे,
कितना कैसे, कब मैं रोया,
जाने बिना बताए,
एक भरोषा तुझ पे बाबा,
लाज ना मेरी जाए,
आजा रे ओ मेरे केशव आजा,
सर पर हाथ फिरा जा रे,
मैं निर्बल तू, मेरा सहारा,
तुझ पे ही इतराउ,
कैसे सुनता है तू मेरी,
क्यों ये सब को जताऊ,
आजा रे ओ मेरे माधव आजा,
दुनिया को दिखला जा रे,
जैसी करनी, वैसी भरनी,
गीता ज्ञान पठाया,
मंगल तेरा मैं हूँ रक्षक,
तू काहे घबराया,
आजा ओ आजा रे मेरे,
सेवक आजा,
अपनी आस पुगा जा रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


