
आना जी मेरे घर आना मेरे बांके बिहारी
Aana Ji Mere Ghar Aana Mere Baanke Bihaari lyrics
आना जी मेरे घर आना मेरे बांके बिहारी,
बांके बिहारी मेरे रमण बिहारी......
छोटी सी कुटिया में छोटा सा परिवार है,
आना जी आना प्यारे तेरा इंतजार है,
देखो भूल ना जाना मेरे बांके बिहारी,
जितना दिया है तूने बहुत दिया है,
तुमने तो जीवन में रंग भर दिया है,
बहुत दिया है बहुत दिया है,
तेरा दिल से करूं शुक्राना मेरे बांके बिहारी,
मेरे घर कुछ कमी नहीं है,
माखन मिश्री दूध दही है,
ओ कमी नहीं है दूध दही है,
अब ना लगाना बहाना मेरे बांके बिहारी,
ला दूंगी तोहै बांस की पोरी,
मंगवाई दूंगी लाला नूपुर की जोड़ी,
औ नूपुर की जोड़ी है नूपुर की जोड़ी,
और मेरे अंगना में ठुमका लगाना मेरे बांके बिहारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

