
एक बार तो बरसाने आकर देख ले
एक बार जरा बरसाने में तू जा कर देख ले,
तकदीर बदल जाएगी तेरी तू आकर देख ले॥
रज बरसाने की जो माथे पर लगाता है,
वही तेरे नाम का दीवाना बन जाता है,
तू भी इसको माथे पर लगा कर देख ले,
एक बार जरा....
अजब नजारा है किशोरी जी के धाम का,
बजता है डंका यहां राधा जी के नाम का,
तू भी अपनी झोली को फैला कर देख ले,
लेकर विश्वास जो भी आता बरसाने में,
करती ना कंजूसी श्यामा कृपा बरसाने में,
तू भी अब राधे-राधे गाके देख ले,
झलक किशोरी जी के चरणों की जो पाएगा,
दावा है किशोरी जी का दास बन जाएगा,
बात मेरी अपने मन में बिठा कर देख ले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



