
एक बार लाड़ली जू हमें चरणों से लगा लो
एक बार लाड़ली जू,
हमें चरणों से लगा लो,
हमको भी श्यामा प्यारी,
श्री वृन्दावन बसा लो,
एक बार लाडली जू,
तर्ज – फूलों में सज रहे है।
तीनों लोक श्यामा प्यारी,
इन्हीं चरणों में समाए,
वेद और पुराण सारे,
चरणों की महिमा गाए,
श्री चरणों का हे श्यामा,
चाकर हमें बना लो,
आठो याम श्यामा प्यारी,
मेरे साँवरे बिहारी,
श्री चरणों को पलोटत,
सेवा करे तिहारी,
उस साँवरे सजन से,
श्यामा हमें मिला दो,
संतो की जूठ खाकर,
सुमिरण करूँ तिहारा,
बृजभूमि में बसर हो,
जीवन ये मेरा सारा,
आँचल की छाँव कर दो,
हमें गोद में बिठा लो,
अद्भुत छवि तिहारी,
राधा रमण बिहारी,
चंदा सी राधा रानी,
साँवल मेरे बिहारी,
अद्भुत छवि का दर्शन,
‘कुक्की’ को भी करा दो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

