
ओ मेरे बांके बिहारी, तेरी एक झलक ,
जब से देखी मेने , मैं तेरा हो गया !
मन ये मेरा नहीं, अब मेरे बस में ,
आज से अभी से ये , तेरा हो गया !!
सिर पे मोर मुकुट , होठो पे हंसी ,
पैरो में पायल , हाथो में बंशी !
ओ तेरी सांवली सूरत , तेरी मोहनी मूरत ,
मथुरा में भी तू , गोकुल में भी तू ,
नंदगाव में तू , बरसाना में तू !
ओ जब से देखा मेने , तुझको वृन्दावन में ,
तब से तभी से , मैं तेरा हो गया !!
राधा रानी के संग , महारानी के संग ,
बरसाने वाली , पटरानी के संग !
ओ जब से देखी मेने , राधेश्याम की जोड़ी ,
तब से मेरा जीवन ये , सफल हो गया !!
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




