
कब लोगे हमारी खबरिया हो बजरंग बली।
कलयुग एक पल साथ ना छोड़े,
सिर पर पाप की गठरिया हो बजरंग बली,
काम, क्रोध, मद, लोभ मिटा दो,
मोह माया की बजरिया हो बजरंग बली,
राम नाम धन कर लूं कमाई,
भर दो मन की तिजोरिया हो बजरंग बली,
सारे भगत तेरे चरण परत है,
पहुचाओ राम की नगरिया हो बजरंग बली,
काशी में विश्वनाथ विराजे,
संकट मोचन नगरिया हो बजरंग बली,
"मधुर भजन बेला"
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



