
करले तू विश्वास रे पगले,
मैया दौड़ी आएगी,
जो तू दिल से माँ को पुकारे,
इक पल देर ना लाएगी,
तर्ज – कस्मे वादे प्यार।
लाख मुसीबत आये तुझपे,
बाल ना बांका हो तेरा,
दिल में बसा ले महारानी को,
छोड़ दे मेरा मेरा,
मुसीबत में तुझको कर पीछे,
आगे खुद अड़ जायेगी,
क्यों कोसे है किस्मत को तू,
तेरा साथ निभाएगी,
समझे क्यों तू खुद को अकेला,
अपना तुझे बनाएगी,
गोद में रखके सर तेरा,
ममता से सहलाएगी,
बोझ है सर पे दुनिया का रे,
अपनों ने दिल तोडा है,
देख के दुःख में तुझको पगले,
बीच भवर में छोड़ा है,
‘किशोरी दास’ तू ना कर चिंता,
माँ ‘अंजलि’ हाथ बढ़ाएगी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



