
कान्हा तेरा मंदिर अब मेरा है ये घर
कान्हा तेरा मंदिर अब मेरा है ये घर,
तू ही नज़र आये देखूं मैं जिधर ।
तेरा दर छोड़ अब, जाऊँगा किधर,
देखु मैं जिधर, तू ही तू आये नज़र ।।
कृष्णा मुरली की धुन ये तेरी,
दिल की धड़कन हुई है मेरी ।
गोकुल भी तेरा है, बरसाना भी तेरा है,
जग तेरा दीवाना है,
कान्हा ओ कान्हा, मेरे कान्हाँ ।।
कृष्णा तेरा दीदार जब हुआ,
कान्हा तेरा दावेदार मैं हुआ ।
मंज़िल भी दिखाई, तूने समझा दिए रस्ते,
तुम्हे अपना बनाना
सांवरे उजाला हर किरण कर गई,
मन में कितना ही प्यार भर गई ।
मेरे अंग संग तू है हर रंग में तू है,
जग तेरा दीवाना रे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



