
किसने सजाया आपको सांवरिया सरकार
किसने सजाया आपको,
सांवरिया सरकार,
तेरे इतना इत्तर लगाया,
की महक उठा दरबार,
तर्ज – देना हो तो दीजिये।
केसर और चन्दन से तुमको,
सुन्दर खूब सजाया है,
आँखों में काजल का टिका,
रोली चावल लगाया है,
तुझे देख चाँद शर्माए,
ओ कलयुग के अवतार,
शीश कानो में कुंडल,
गल वैजन्ती माला है,
थोडा सा गोरा बाबा,
और थोडा सा काला है,
तेरे तन केसरिया बागा,
ओ लिले के असवार,
लगते हो तुम सुन्दर बाबा,
नज़र कही ना लग जाए,
सुन्दर छवि जो देखे ‘शर्मा’,
मन काहे ना ललचाए,
लूण राई तेरे वारूँ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


