
कुटिया में आ गई बाहर जय श्री राधे राधे
Holi Ka Aaya Hai Tyauhaar Shri Raadhe Raadhe lyrics
होली का आया है त्यौहार श्री राधे राधे
कुटिया में आई है बहार श्री राधे राधे
कान्हा की आंखें काली मैं तो हो गई मतवाली
मेरा तो बदल गया व्यवहार श्री राधे राधे
संतों की महिमा निराली मुखड़े पर रहती लाली
उनका तो कान्हा से है प्यार श्री राधे राधे
होली के रंग निराले नीले पीले और काले
इनकी मस्ती है अपार श्री राधे राधे
मेरा तो चोला रंग दे संतों का मुझको रंग दे
संतों की महिमा अपरंपार श्री राधे राधे
कुटिया में आ गई बहार श्री राधे राधे
दुनिया की चाल अनूठी यह तो बस रहती रूठी
कर लो तुम कान्हा से ही प्यार श्री राधे राधे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
