
कृपा कर दो दया कर दो,
लाडली श्री राधे,
अखिल आराधिनी श्री राधे,
जगत स्वामिनी श्री राधे,
लजाती सी, लुभाती से,
मधुर मनमोहिनी राधे,
रसिक रस रागिनी राधे,
चमकती चाँदनी राधे ,
हर विपदा मेरी हर लो,
जय राधे जय राधे राधे श्री राधे.......
लताओं सी, छटाओं सी,
दमकती दामिनी राधे,
मगन मनभाविनी राधे,
सिंधु भव तारिणी राधे,
जीवन को सफल कर दो,
कविता वेद ग्रंथों सी,
कंवल सी शोभिनी राधे,
लहर, लहरी की श्री राधे,
सफल सुविचारिणी राधे,
मुझपर भी नजर कर दो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



