
खाटू का सरदार है बड़ा असरदार है
खाटू का सरदार है,
बड़ा असरदार है,
दिल से रिझाकर देखो,
बड़ा दिलदार है।।
जो भी आए शरण श्याम की,
बांह पकड़ ले उसकी,
जीवन के तुफानो में फिर,
नाव कभी ना अटकी,
भव से तारणहार है,
इस कलयुग में श्याम नाम का,
बज रहा देखो डंका,
एक बार दर जाकर देखो,
मिट जाएगी शंका,
दिनों का दातार है,
जब कोई प्रेमी सुख दुःख माहि,
दिल से इसे बुलावे,
हाथों में ले मोर छड़ी,
ये लिले चढ़के आवे,
ये लिले असवार है,
सेठों का ये सेठ अनूठा,
करता वारे न्यारे,
दोनों हाथ लुटावे ‘रोमी’,
ये अपने भंडारे,
भर देता भंडार है,
गायक – रोमी जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

