
विघ्नहरण मंगलकरणय मां गिरजा के लाल
अरे पृथ्वी लोक में आईके, कैसा किया कमाल
गणपति बाप्पा आगये रे, मौका पे चौका लगा गए रे
मौका पे चौका लगा गए बब्बा, मौका पे चौका लगा गए रे
गणपति बाप्पा....
सब देवों में जंग छिड़ी है,प्रथम पूज्य की होड़ लगी है
शिव गौरा के चरण मना लये रे,मौका पे चौका लगा गये रे
व्यास मुनि गणपति को मनाये, चार वेद छै शास्त्र लिखाये
देखो ज्ञानी गुणी चकरा गए रे, मौका पे चौका लगा गए रे
एक दिन गौ मुख में भओ दंगा, पी गए गणपति पूरी गंगा
स्वामी लंबोदर कहला गए रे,मौका पे चौका लगा गए रे
सिंधुरासुर मार गिराया, कर लई है सिंदूरी काया
अपने भक्तों के भाग्य जगा गए रे, मौका पे चौका लगा गए रे
गायक - उदय लकी सोनी
गीतकार - गोविंद सिंह बेनाम
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



