
गुजर जाएगा जीवन प्रभु के सहारे,भजन कर ले प्यारे भजन कर ले प्यारे,
तर्ज – नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का ।
वो चाहे तूफानों में नैया चलादे, गरम रेत में भी फूल खिला दे,करमों का अच्छे जतन कर ले प्यारे, भजन कर ले प्यारे...
वो सुनता है सबकी तेरी भी सुनेगा, जीवन की राहों में – संग चलेगा’दूर तूं करले दिल के वहम अपने सारे, भजन कर ले प्यारे...
माया के बंधन करले तूं ढीले, प्रभु नाम का प्यारे अमृत तूं पीले,सेवा का पक्का नियम कर ले प्यारे, भजन कर ले प्यारे...
चिंतन तूं कर इसका चिंता मिटेगी, कहता है ‘रोमी’ कोई कमी ना रहेगी,संचित जहाँ में सच्चा धन कर ले प्यारे, भजन कर ले प्यारे...
लिरिक्स – रोमी जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


