
ग्यारस की रात है,
वाह वाह क्या बात है,
चमक रहा सर पे चंदा,
रहमत की बरसात है,
तर्ज – मेरी जो लाज है।
मन को चैन मिले,
दरबार तेरे में आके,
रीझे प्रेमी तेरा,
बाबा तेरे भजन सुनाके,
बाबा तेरा क्या ठाठ है,
कीर्तन की रात है,
हो जाऊं बाबा अर्पण,
तू स्वामी मेरा दर्पण,
श्याम झुलाऊँ झूला,
हो जाए तेरा दर्शन,
गल में बैजंती हार है,
मोरछड़ी तेरे हाथ है,
खाटू से पहचान है,
दिया शीश का दान है,
तेरे धाम की मिटटी बाबा,
भक्तों की पहचान है,
श्याम कुंड रस धार है,
होती मुलाकात है,
तेरी दया से बाबा,
ऐसा बना है नाता,
जब भी मैं घबराता,
मेरे लिए तू आता,
‘श्यामसजन’ का प्यार है,
बिखरे जज़्बात है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



